Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मारपीट करने वालों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

सुनील उनियाल/

मसूरी। गत 13 मई को पिक्चर पैलेस के समीप मनोज रावत के साथ मारपीट की गयी जिस पर उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनोज रावत निवासी नगर पालिका परिषद मसूरी ने कोतवाली में तहरीर दी कि गत 13 मई को वह अपने साथी गिरीश चंद्र नौटियाल के साथ स्कूटी पर पिक्चर पैलेस होते हुए अपने घर जा रहे थे तभी अभियुक्त आशीष रावत ने अपने अन्य साथियों के साथ मारपीट की व गाली गलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या 13/26 धारा 115(2), 351, 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मुकदमे की विवेचना प्रचलित है।