पिक्चर पैलेस के निकट तिलक लाइब्रेरी में बन रही दुकानों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया।
सुनील उनियाल/
मसूरी। तिलक लाइब्रेरी परिसर में दुकाने बनाये जाने पर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया व दुकानों को निर्माण कार्य रूकवा दिया व शटर उखाड़ दिए, वहीं लाइब्रेरी प्रंबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने एमडीडीए के अधिशाी अभियंता को पत्र लिखकर भी विरोध दर्ज किया।
तिलक लाइब्रेरी परिसर में लाइब्रेरी प्रबंधन द्वारा दुकाने बनाई जा रही थी जिसका स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया व कार्य रूकवा दिया। वहीं एमडीडीए को पत्र प्रेषित किया गया जिसमें कहा गया है कि तिलक लाइब्रेरी आजादी से पूर्व निर्मित संस्थान है, जिसमें आम जनता अध्ययन करने जाती है, पूर्व में इस संपत्ति पर कई अवैध निर्माण हुए व वर्तमान में दुकाने बनायी जा रही है यह इस क्षेत्र का मुख्य मार्ग है जिसमें दीवार को तोड कर दुकाने बनायी जा रही है जबकि सडक संकरी होने से यहां पर दुर्घटना हो सकती है। एमडीडीए से तत्काल कार्रवाई का निर्माण बंद करवाये अन्यथा आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में मेघ सिंह कंडारी, गौरव गुप्ता, शहनवाज, प्रताप पंवार, संजय नेगी, अमित गुप्ता, विजय कुमार, महेश, मनोज नेगी, दिनेश सेमवाल, मोहन चौहान, राहुल उनियाल, प्रशांत छाबड़ा, वीर सिंह कंडारी, सलीम अहमद, मुकेश पंवार, रकम सिंह गुनसोल, अनिल गोदियाल आदि है। वहीं तिलक लाइब्रेरी के सचिव राकेश अग्रवाल ने कहाकि वहां पर एक लाइब्रेरी का स्टोर व दो दुकाने महिलाओं को स्वरोजगार देने व लाइब्रेरी के हित के लिए बनायी जा रही थी, उनका कोई स्वार्थ नहीं है।
संपादक: सुनील उनियाल
Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.
