सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

कांग्रेस के उपाध्यक्ष व आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप ने शहीदों को नमन किया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप ने शहीद स्थल पर आकर मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी व उनके समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण जिन समस्याओं को लेकर लड़ा गया आज सरकार उसे भूल गयी है व प्रदेश में भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, पेपरलीक हो रहे है।
शहीद स्थल पर आकर पूर्व उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भाजपा की सरकार को उखाडे बिना राज्य में शांति नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि नौ पर्वतीय राज्य हिमाचल, मणिपुर मेघालय आदि मेें महिला अपराध में उत्तराखंड नबंर एक पर है। जिस राज्य को महिलाओं ने बनाया आज सबसे अधिक अपराध उन्ही पर हो रहे है, राज्य निर्माण की लड़ाई के साथ पानी व जवानी की लड़ाई लडी लेकिन आज प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा है। चाइना में पेपर बंकर में रखे जाते है यहां आये दिन पेपर लीक हो रहे है। युवा बेरोजगार है। राज्य आंदोलनकारी परेशान है ,चिन्हीकरण नहीं हो रहा है। अंकित भडारी की लडाई दिल्ली में लड रहे हैं। सरकार को आंदोलनकारियों की सुनवाई करनी चाहिए व आंदोलन कारियों को स्वतंत्रा सेनानियों के समान सुविधाए मिलनी चाहिए। इस राज्य के लिए अनेक लोगों ने शहादतें दी। उन्होंने कहाकि जब वे परिषद के अध्यक्ष थे तो उन्होंने ही चिन्हिकरण शुरू किया लेकिन आज असली आंदोलनकारी चिन्हिकरण से वंचित है। उन्होंने कहाकि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहलप्रचंड उन्होने राजशाही के खिलाफ आंदोलन करने वालो को सेना में नौकरी दी । राज्य में दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दस साल में एक को नौकरी नहीं दी गयी। सरकार आंदोलनकारियों का अपमान बंद करे। मुख्यमंत्री आगामी छह माह में चिन्हीकरण की कार्रवाई पूरी करें व जिलाधिकारियों को विवेकाधीन अधिकार दें। उन्होंने कहाकि आंदोलनकारियों को चाहे किसी भी पार्टी मे हो चुनाव में टिकट देना चाहिए व प्रदेश में विधान परिषद बननी चाहिए। कांग्रेस ने विधानपरिषद का ऐजेंडा रखा था, जिसमें किशोर उपाध्याय व हरीश रावत भी थे तब मुख्यमंत्री एनडी तिवाडी ने कहा छोटा प्रदेश है यहां इसकी जरूरत नहीं है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महेश चंद, राजीव अग्रवाल, दर्शन रावत, कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरिकृष्ण भटट, कमला पांडे, सावित्री नेगी, कांग्रेस प्रवक्ता महेश जोशी आदि भी मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *