Recent Posts

July 21, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पहाड़ों की रानी मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज व दमन के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। नीट पेपर लीक के बाद दिल्ली जंतर मंतर संसद मार्च के दौरान छात्रों पर किए गये लाठी चार्ज के विरोध में शहर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच केंद्र सरकार का पुतला दहन किया व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा।
शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता शहीद भगत सिहं चौक पर एकत्र हुए व दिल्ली में छात्रों व युवाओं पर उनके शांति पूर्ण संसद मार्च पर लाठी चार्ज करने पर केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर किस तरह लोक तंत्र की हत्या की गयी व शांति पूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज किया यह निंदनीय है। यह लड़ाई राजनैतिक नहीं बल्कि युवाओं के लिए है। उन्होंने कहा कि जब छात्र 18 से 20घंटे पढाई करता है ,मां बाप दिन रात छात्र के साथ खडे रहते है ऐसे में पेपर लीक कर उनको आत्म हत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। दिल्ली में पुलिस ने सोलह से सत्रह साल की छात्राओं पर भी लाठी चार्ज किया। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, उत्तराखंड की बेटीयां लगातार अनशन कर रही है। आज देश के युवा संसद से लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं, युवाओं के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर जिस तरह केंद्र सरकार ने गुंडो की तरह  लाठी चार्ज किया उसकी कड़ी निंदा करते है व कांग्रेस युवाओं के इस आंदोलन का समर्थन करती है। भारत वर्ष की जनता इस मामले में एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ हो चुकी है व केंद्र सरकार को उखाड़ फेंक कर ही शांत होगी। रिटायर  शिक्षक राजेश सक्सेना ने कहा कि मैं शिक्षक रहा हूं लेकिन जो दिल्ली में छात्रों के साथ शर्मनाक घटना हुई उसकी कड़ी निदां करते हैं। प्रधानमंत्री को जिसका कोई नहीं है उन्हें क्या पता कि छात्रों के साथ किस तरह अन्याय किया जा रहा है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह छात्राओं ,महिलाओं सहित युवाओं पर उनके शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन को कुचलने के लिए लाठी चार्ज किया वह निंदनीय है, उन्होंने कहा कि सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए अपने गुनाहों को छिपाने के लिए छात्रों को निशाना बना रही है। इस मौके पर काली पट्टी बांध कर महिमानंद, राजीव अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, महेश चंद, नरेंद्र मल्ल, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री वसीम खान, आरपी बडोनी, देवी गोदियाल, मेघ सिंह कंडारी, माधुरी टम्टा, ममता राव, नंद लाल सोनकर, सौरभ सोनकर, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।