जय बद्री केदार महिला समूह द्वारा हरेला पर्व के तहत किया गया विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण।


मसूरी
हरेला पर्व के तहत मंगलवार को जय बद्री केदार महिला समूह मसूरी द्वारा जाफर हाल में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समूह की महिलाओं ने फलदार सहित छायादार और औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जय बद्री केदार महिला समूह मसूरी की अध्यक्ष लक्ष्मी उनियाल ने बताया कि समूह द्वारा
जाफर हाल मे विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया उन्होंने सभी से इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभा सके साथ ही सभी से यह अपील करते हैं कि हर एक व्यक्ति एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकेl
इस अवसर पर देवेश्वरी पंवार, सुनीता उनियाल.
विनीता कुमाई
गायत्री गोसाई, सीता पवार मंजू भट्ट, शमा रावत, रंजना नवानी, पूनम नेगी, मंगला बेलवाल, रंजना. कुसुम नौटियाल .मधु केंतुरा
मंजू भट्ट. विनीता कुमाई. सविता कंडारी , विनोद कंडारी, सुभाष भंडारी, पूनम नेगी संगीता बगवाल.
शमा रावत भरत पंवार, सुनील उनियाल देवेंद्र उनियाल विमल नवानी आदि मौजूद रहे ।