Recent Posts

September 28, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

देहरादून मसूरी मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी।

सुनील उनियाल/ 13 अगस्त 2026

मसूरी-देहरादून मार्ग पर मेगी पॉइंट और ऋषि आश्रम के बीच एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच घटना हुई। इसके बाद युवक के शव को सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन में रखे जाने की बात सामने आ रही है।

युवक की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

المزيد من القصص