मसूरी। मसूरी प्रतापनगर जनकल्याण समिति के तत्वावधान में राधा-कृष्ण मंदिर, कुलडी में देश के वीर शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लगातार हो रही बारिश के बावजूद 37 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का उद्देश्य देश की सीमाओं पर हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना है।
रक्तदान शिविर में मसूरी प्रतापनगर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि समिति ने पूर्व में निर्णय लिया था कि हर वर्ष रक्तदान शिविर लगायेंगे व रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़े दान के रूप में माना गया है जिससें जरूरतमंदों की जान बचायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि संस्था पहाड़ की बोलीभाषा, संस्कृति को बढाने का भी कार्य कर रही है वहीं आने वाले समय में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जायेगा ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर पूर्व सभासद प्रताप पंवार ने कहा कि यह समिति द्वारा दूसरा रक्तदान शिविर है जो ब्लडबैंक देहरादून के सहयोग से लगाया गया है। उन्होंने कहा कि समिति आगे भी इस तरह के समाजसेवा के कार्य करेंगी। सस्था के महामंत्री मुलायम सिंह ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का माध्यम है। समिति ने युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से समय-समय पर रक्तदान जैसे जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, समिति के अध्यक्ष जोत सिंह गुनासोला, सचिव मुलायम रावत ‘पहाड़ी, अमित पंवार, अमित गुप्ता, दर्शन रावत, सुरेंद्र राणा, भगवान सिंह रावत, दिनेश चौहान, परमवीर खरोला, विजय बिंदवाल, उज्जवल नेगी, गंभीर पंवार, चंद्रभान चौहान, मुकेश खरोला, सुबोध रावत, सहित बड़ी संख्या समिति के सदस्यों सहित रक्तदाता मौजूद रहे।