Recent Posts

September 14, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

रिक्शा श्रमिकों ने गोल्फकार्ट का संचालन न किए जाने को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। मजदूर संघ ने एसडीएम कार्यालय जाकर एसडीएम राहुल आनंद को ज्ञापन देकर मांग की कि मसूरी में पूर्व में चल रही गोल्फकार्ट का पुनः संचालन की अनुमति न दी  जाय।
ज्ञापन में कहा गया कि 14 गोल्फकार्ट का विवाद न्यायालय में लंबित है, जिन्हें न्यायालय ने बंद करवा रखा है। अगर गोल्फकार्ट का संचालन किया गया तो न्यायालय की अवमानना होगी। गोल्फकार्ट आरटीओ से भी पंजीकृत नहीं हो रही व यह सड़कों पर चलने के लिए नहीं है न ही मोटर व्हीकल एक्ट में आती है। मांग की गयी कि नगर पालिका को गोल्फकार्ट संचालित न किए जाने के निर्देश दिए जाय। उसके बाद भी अगर गोल्फकार्ट चलायी जायेगी तो 107 साइकिल रिक्शा श्रमिक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष मजदूर संघ संपत लाल, सचिव सोबन सिंह पंवार, महिपाल पंवार, कुलदीप सिंह, जैमल सिंह, त्रिलोक, मकानी देवी, विनोद लाल, राकेश पंवार, लक्ष्मी देवी, संत लाल, विजय कुमार, विनोद शाह, मोहन लाल, रमेश प्रसाद, चंद्रपाल सिंह, आदि है।