Recent Posts

September 19, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पहाड़ों की रानी मसूरी में आए दिन हो रहे लड़ाई झगड़ा आम बात हो चुकी है, इस कड़ी में किताब घर पालिका बैरियर के समीप हुड़दंग करने वाले 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई।

सुनील उनियाल

मसूरी। पुलिस ने हरियाणा से आये पर्यटकों ने रात्रि चार बजे अंबेडकर चौक के पास नगर पालिका बैरियर पर बीच सड़क में बैठ कर वीडियों बनाने व सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित कर हुड़दंग मचाने, गाली गलौच व मारपीट करने पर नौ लोगों को पकड लिया व उनके खिलाफ पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्रवाई की गयी।
पुलिस ने जानकारी दी कि रात्री लगभग 4 बजे कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अम्बेडकर चौक के पास नगर पालिका बैरियर पर हरियाणा से आए कुछ युवक नगर पालिका द्वारा लगाए गए बैरियर पर बैठकर बीच सड़क पर वीडियो बना रहे हैं तथा सार्वजनिक मार्ग में आवागमन बाधित करते हुए हुड़दंग मचा रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों एवं राहगीरों द्वारा उक्त युवकों को सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का कृत्य करने से मना किया गया, जिस पर उक्त युवकों द्वारा स्थानीय दुकानदारों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई तथा मौके पर उपद्रव, हुड़दंग किया जाने लगा। इससे मौके पर अनावश्यक विवाद एवं सार्वजनिक शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रात्रि अधिकारी एवं चीता मोबाइल लाइब्रेरी, कुलड़ी तथा लंढौर को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा दोनों पक्षों को आवश्यक पूछताछ एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली मसूरी लाया गया। मौके पर सार्वजनिक क्षेत्र में उपद्रव व हुड़दंग करने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले कुल 9 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा मौके से पकड़ा गया। प्रकरण में आवश्यक तथ्यों की जानकारी एवं नियमानुसार कार्यवाही करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।  सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट, गाली-गलौज, सार्वजनिक मार्ग में अवरोध उत्पन्न करने अथवा पर्यटको, स्थानीय नागरिकों की शांति एवं व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।