Recent Posts

November 27, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी झील में किया बेंडिंग जोन का लोकार्पण, 46 परिवारों को मिला नया रोजगार।

 सुनील उनियाल/

मसूरी। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी झील पर मालरोड से हटाये गये वेंडरों के पुनर्स्थापन के लिए प्रथम चरण में नगर पालिका बाजार वैंडिंग जोन का लोकार्पण किया। जिसके तहत 46 वेंडरों को दुकानें आंवंटित की गयी।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने रीबन काट कर वेंडिग जोन का उदघाटन किया व कहा कि नगर पालिका परिषद मसूूरी का शुरू से ही प्रयास रहा है कि जो वेंडर मालरोड से विस्थापित हुए हैं उनके बैठेंगे की उचित व्यवस्था हो  इसी कड़ी में कुछ  विस्थापितों  के लिए मसूरी झील पर वेंडिंग जोन बनाया गया।  इसके लिए वेंडरों ने नगर पालिका परिषद का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 46 वेंडरों को दुकानें आवंटित की गयी हैं ,दुकाने मिलने पर उनके चेहरे की खुशी साफ दिखाई दे रही है। पालिका प्रशासन ने पूरा सहयोग किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जो बाकी बचे है जो दर्पण होटल के समीप बैठे है उन्हें भी वेडिंग जोन में विस्थापित किया जायेगा। जो दुकाने दी गयी वह पर्ची निकाल कर दी गयी ताकि किसी को ऐसा न लगे कि हमारे साथ गलत हुआ है। इसके लिए डीपीआर शासन को भेजी गयी है जैसे ही स्वीकृत होगी कार्य शुरू कर दिया जायेगा व छूटे लोगों को भी दुकानें दी जायेंगी, उन्होंने कहा कि जो धरना दे रहे है वह केवल राजनीति कर रहे है, जो जरूरतमंद थे उन्हें दुकानें दी जा रही है जिनकी आजीविका पटरी से चल रही है उन्होंने दुकाने ली जिनकी आजीविका बखूबी चल रही है वह राजनीति कर रहे हैं जबकि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि माल रोड पर कोई पटरी नहीं लगेगी। उन्होंने बताया कि वेंडिंग जोन के लिए माउंट रोज के नीचे व वासु सिनेमा के समीप पालिका की संपत्ति को चिन्हित किया है। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि मसूरी के लिए मुख्यमंत्री ने वेडिंग जोन की घोषणा की गयी थी जिसके तहत पहला वेडिंग Inst मसूरी झील पर बनाया गया है जिसमें 46 वेंडरों को दुकाने दी गयी। उन्होेंने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि जिन लोगों को मालरोड पर पटरी से हटाया गया उन्हें वेंडिग जोन बनाकर दिया जायेगा। जिसके लिए दो जगह चिन्हित की गयी है। उन्होंने कहा कि 130 लोगों ने दुकाने आवंटन की प्रक्रिया में भाग लिया जिसमें 46 को दुकानें दी गयी व आगे जो छूट गये है उन्हें भी दुकाने आंवटित की जायेंगी। इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद शिवानी भारती, रणवीर कंडारी, गौरी थपलियाल, पवन थलवाल, विशाल खरोला, विजय बिंदवाल, अनिल गोयल, नवीन भट्ट सहित वेंडर मौजूद रहे।

المزيد من القصص