मसूरी माल रोड पर रोपवे पर एनडीआरफ, आइटीबीपी, एसडीआरएफ, सहित संबंधित विभागों ने मार्क ड्रिल् किया।
मसूरी_ आपदाओं से निपटने के लिए भट्टा फॉल रोपवे पर विभिन्न आपदाओ से जुड़े विभागों ने मार्क ड्रिल कर अपनी तैयारी को को परखा इस दौरान रोपवे खराब होने पर फैंस यात्रियों को सुरक्षित निकलने का साहसिक प्रदर्शन किया गया। ताकि जरूरत पड़ने पर आपदा से जुड़े विभाग तत्काल बचाओ व बचाओ व राहत कार्य चला सके इस दौरान लोगों को प्रशिक्षित भी किया गया। माल रोड स्थित रोपवे पर एनडीआरफ आइटीबीपी, एसडीआर , फायर सर्विस, नगर पालिका, नगर प्रशासन, जल निगम, चिकित्साविभग आदि की टीमों ने संयुक्त रूप से आपदा, बचाओ व राहत कार्य मार्क ड्रिल किया जिसमें रोपवे में फैंस यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। तहसीलदार कमल राठौड़ ने बताया कि रोपवे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है लेकिन इसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है रोपवे में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास मार्क ड्रिल के माध्यम से किया गया। 15वीं बटालियन के सहायक सेनानी अजय ने बताया की रोपवे कभी भी रुक जाती है ऐसी स्थिति से बचाओ करने का प्रशिक्षण किया गया जिसमें एनडीआरफ, आइटीबीपी एसडीआर, फायर सर्विस , पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से अभ्यास किया।