Recent Posts

June 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

देहरादून में बड़ा सड़क हादसा ट्रक और कार की टक्कर में छह युवाओं ने दम तोड़ा।

देहरादून:  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल भेजा है । हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया इसके बारे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह हादसा देहरादून में सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर एक बार फिर सवाल खड़े करता है।