Recent Posts

June 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी माल रोड पर अब ई टिकट से होगा प्रवेश; एसडीम ने किया शुभारंभ।

मसूरी: मसूरी एसडीएम अनामिका ने माल रोड बैरियर के अदर प्रवेश के लिए जाने वाले वाहनों से शुल्क लेने के  लिए ई टिकट व्यवस्था का शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने कहा की इससे बैरियर पर पारदर्शिता आएगी व इससे पर्यटकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा वजाम की स्थितिस से भी बच्चा जएगा। किताब घर बैरियर पर एसडीम अनामिकान ने माल रोड के अंदर आने वाले वाहनों का ई टिकट मशीन से पर्ची देकर ई टिकट व्यवस्था को शुरू किया इस अवसर पर एसडीएम अनामिका ने कहा कि इसका उद्देश्य पारदर्शिता होगा व जो पैसा एकत्रित होगा इसका विधिवत रिकॉर्ड होगा वही जो गाड़ी माल केअंदर जाएंगे उनके लिए समय का निर्धारण भी शीघ्र किया जएगा। उन्होंने कहा की जिला अधिकारीक  के जनसुनवाई कार्यक्रमम में इसका निर्णय लिया गया था जिसे लागू कर दिया गया है वही लाइब्रेरी में चौक का निर्माण भी किया जा रहा है ट्रैफिक लाइट व डस्टबिन भी शीघ्र लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि माल रोड पर व्यावसायिक वाहनों के लिए प्रतिबंध है उनको सुबह का समय दिया जाएगा। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। ई ईटिंग के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस मौके पर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह व टी आई अनिरुद्ध सिंह मौजूद रहे!