दिलाराम स्टेट कैमल्स बैक रोड पर भू माफिया की दबंगई से परेशान है स्थानीय निवासी l
मसूरी के कैमल्स बैक रोड स्थित दिलाराम स्टेट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं बुधवार रात कुछ व्यक्तियों ने स्टेट के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। जिससे वहां रहने वाले 10 12 परिवारों का आना-जाना पूरी तरह से बंद हो गया इस घटना के चलते बच्चों का स्कूल जाना बाधित हो गया और कई लोग अपने कम पर नहीं जा पाए स्थानीयनिवसियों के अनुसार साझेदार नीरज, यामीन हैदर और रविंद्र पाल लंबे समय से उन्हें प्ताड़ित कर रहे हैं। उनके घरों के आसपास सीसी टीवी कैमरे लगाए हैं और तीन ओर से पूरा इलाका बंद कर दिया गया है । जिससे वह असुरक्षित महसूस कर रहे है आठ परिवारों के मामले में हाई कोर्ट में स्ट्रे आर्डर जारी किया है फिर भी भू माफिया गलत तरीके से लगातार परेशान कर रहे है। इस घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया भीड़ बढ़ने के बाद आखिरकार सुबह 11:00 बजे पुलिस पहुंचने से पहले ही ताला खोल दिया गया पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत हुआ स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई करने की मांग की।