Recent Posts

June 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

भाजपा ने बनाया मीरा सकलानी को नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी

सुनील उनियाल/। मसूरी/                     संगठन ने मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर आरक्षित महिला ओबीसी सीट पर मीरा सकलानी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि पार्टी संगठन ने मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक शिक्षित एवं अनुभवी महिला को प्रत्याशी बनाया है सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजूट होकर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाएंगे।
मीरा टिहरी जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी है।
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी घोषित होने पर मीरा सकलानी ने प्रदेश नेतृत्व, पार्टी संगठन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सब की आकांक्षाओं पर खरी उतरेंगी। कहा कि निकाय चुनाव में सभी के सहयोग के साथ वह पूरे दमखम के साथ पालिका चुनाव में उतरकर एक बड़ी जीत हासिल करेंगी। भाजपा से टिकट की दौड़ में मीरा सकलानी,नर्मदा नेगी, विदुषी निशंक, माधुरी मेलवान शामिल थी। लेकिन पार्टी हाई कमान ने मीरा सकलानी के नाम पर मोहर लगाई है।संगठन ने मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर आरक्षित महिला ओबीसी सीट पर मीरा सकलानी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि पार्टी संगठन ने मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक शिक्षित एवं अनुभवी महिला को प्रत्याशी बनाया है सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजूट होकर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाएंगे।
मीरा टिहरी जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी है।
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी घोषित होने पर मीरा सकलानी ने प्रदेश नेतृत्व, पार्टी संगठन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सब की आकांक्षाओं पर खरी उतरेंगी। कहा कि निकाय चुनाव में सभी के सहयोग के साथ वह पूरे दमखम के साथ पालिका चुनाव में उतरकर एक बड़ी जीत हासिल करेंगी। भाजपा से टिकट की दौड़ में मीरा सकलानी,नर्मदा नेगी, विदुषी निशंक, माधुरी मेलवान शामिल थी। लेकिन पार्टी हाई कमान ने मीरा सकलानी के नाम पर मोहर लगाई है।