हैंपटन कोर्ट रोड पर सीवर बहने से स्थानीय निवासियों को हो रही भारी परेशानी।
सुनील उनियाल/ मसूरी/ हैंपटन कोर्ट स्कूल के निकट सीवर लाइन सड़क पर बह रही है जिससे स्थानीय निवसियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि विगत कई दिनों से शिवर का पानी सड़क पर बह रहा है लेकिन संबंधित विभाग इस पर मौन बैठा है। स्थानीय लोगों का कहना है की शिवर की दुर्गंध से आने जाने में भारी परेशानी हो रही है साथ ही दुर्गंध के चलते कई बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां पर प्रतिष्ठित स्कूल हैंपटन कोर्ट है जिसमें सैकड़ो बच्चे अध्ययन करते हैं सीवर लाइन के पानी का खुली सड़क में बहने से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है जिसकी अनदेखी कतई नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग व स्थानीय जन प्रतिनिधि को तत्काल प्रभाव से बहते हुए सीवर की रोकथाम करनी चाहिए जिससे स्थानीय निवासियों सहित पढ़नेवाले बच्चों को राहत मिल सके।