June 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी माल रोड पर एक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक।

 सुनील उनियाल/       मसूरी- अग्निशमन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ों की रानी मसूरी में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गढ़वाल मंडल के समीप माल रोड स्थित एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई और चारों ओर धुएं का गुब्बार छा गया।

घटना आज सुबह की बताई जा रही हैं। जब दुकान से अचानक धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बाजार में अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को घटना कि सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान आग की लपटों से आसपास की तीन अन्य दुकानों में भी धुआं भर गया।

दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।