Recent Posts

July 30, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

किरण नौडियाल, राजेश्वरी नेगी बनी तीज क्वीन।

 

सुनील उनियाल/

मसूरी/    झूमेलो ग्रुप द्वारा किताब घर स्थित एक होटल सभागार में तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी  ने दीप प्रज्वलित कर किया इसके बाद महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक हिंदी और गढ़वाली गानों में एक से बढ़कर एक सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति पेश की वही इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी जिसमें मेहंदी, प्रतियोगिता ,डांस प्रतियोगिता सॉन्ग प्रतियोगिता सहित अन्य खेल प्रतियोगिताये आयोजित की गई। वही इस दौरान सवाल जवाब प्रतियोगिता भी रखी गई थी। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी को तीज की बधाई दी। साथ ही  इस तरह के आयोजन करने के लिए आयोजक मंडल की सराहन की। कहा कि इस तरह के आयोजन किए जाने चहिए। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलता है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम को अलग-अलग ना कर सामूहिक रूप से करने पर जोर दिया।

।इस दौरान  तीज क्वीन का चुनाव निर्णायक मंडल  ने किया। इस दौरान निर्णाय मंडल की भूमिका  लक्ष्मी उनियाल ,गुड्डी देवी, बबली, हिमानी भारद्वाज ने निभाई। इस दौरान कार्यक्रम की आयोजिका प्रमिला नेगी ने बताया कि झुमेलो ग्रुप द्वारा यहां पर तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया  बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए वही तीज क्वीन का भी चुनाव निर्णायक मंडल की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें 50 साल से ऊपर आयु वर्ग में राजेश्वरी नेगी व वह 50 से नीचे किरण नौडियाल ने तीज़ क्वीन का खिताब  जीता। मंच का संचालन लक्ष्मी उनियाल व प्रमिला नेगी ने किया।

इस मौके प, सीमा, सरिता प्रभा पूजा, सुनीता रावत विनीता, गायत्री जय श्री नैथानी गीता, मीना नेगी प्रियंका खुशी  पवार, हिमानी, प्रियंका विनीता चंद, अनु नेगी,सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहे

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *