भारतीय जन नाट्य संघ ने शहीद भगत सिंह जयंती पर जन गीत गाकर ,भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया।
मसूरी:- इप्टा मसूरी की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर भगत सिंह की जयंती मनाई गयी। जिसमें विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने उनको श्रद्धांजलि देकर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर इप्टा की ओर से जनगीत भी गाये गये।
शहीद स्थल पर शहीद भगत सिंह की जयंती पर इप्टा अध्यक्ष ममता राव ने कहा कि इप्टा पिछले लंबे समय से शहीद भगत सिंह को याद करता आया है, उन्होंने कहा कि हमारा देश सभी धर्मो का एक गुलदस्ता है। यही सरदार भगत सिंह ने हमें सिखाया है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि इप्टा हमेशा समय समय पद देश को आजाद कराने वालों को याद करता है व सभी राजनैतिक दलों के लोग इसमें भागीदारी करते है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, तथा देश के लिए कुछ करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि हमें भगत सिंह से बहुत सीखने की जरूरत है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते हुए सूली पर चढ गये थे। इस मौके पर इप्टा के कलकारों ने जनगीत गाये। इस मौके शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सभासद जसबीर कौर, गीता कुमाई, गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, पवन थलवाल, विजय बिंदवाल, विजय लक्ष्मी, मनोज टम्टा, सोबन सिंह पंवार, अवतार कुकरेजा, दर्शन रावत, यूकेडी नगर अध्यक्ष नीतीश उनियाल यूकेडी नगर सचिव कीर्ति कंडारी, यूकेडी मीडिया प्रभारी सुनील उनियाल , पुराण जुयालर्आदि मौजूद रहे।
संपादक: सुनील उनियाल
Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.