October 22, 2025

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई।

सुनील उनियाल

मसूरी:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर्यटन नगरी में धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर सार्वजनिक कार्यक्रम गांधी चौक पर आयोजित किया गया जहां पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व गांधी तथा शास्त्री के चित्र व शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
गांधी चौक पर गांधी व शास्त्री जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सत्य व अंहिंसा के पुजारी जिन्होंने बिना हथियार के भारत से ब्रिटिश सरकार के नाक में दम किया व करोड़ो लोग उनके पीछे खडे हो गये व देश आजाद हो गया। वहीं आज नैतिकता व चरित्र के प्रतिमूर्ति शास्त्री महानायक की जयंती है, जिन्होंने राजनीति में एक आयाम स्थापित किया व 1965 की लडाई में अमेंरिका के दबाव को नहीं माना, व देश में जय जवान जय किसान का नारा देकर देश की सुरक्षा व खाद्यान आपूर्ति के लिए देश को तैयार किया व देश के रेल मंत्री रहते रेल दुर्घटना में नैतिक जिम्मेदारी लेकर स्तीफा दे कर देश की राजनीति में ऐसा कार्य किया जो अन्य नहीं कर सकते। उन्होंने इस मौके पर उत्तराख्ांड राज्य आंदोलन के दौरान मुजफ्फर नगर कांड को भी याद किया व शहीदों को नमन किया। इस मौके पर उन्होंने दशहरे की सभी को बधाई दी व कहा कि यह बुराई पर सच्चाई की जीत का पर्व है। इस मौके पर उन्होने राज्य आंदोलन के सक्रिय नायक रहे कलम सिंह का भटटा में व हुकम सिंह पंवार का लंढौर में द्वार बनाने की भी घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय पर्व पर राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं की कमी पर कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, यह किसी दल का कार्यक्रम नहीं है हम ऐसे महान नेताओं को याद कर रहे है जिनके चित्र हर कार्यालय में लगे होते है वहीं उनकी जयंती पर औपचारिकता करना ठीक नहीं आज आजाद होकर खुली सांस ले रहे है, उनको याद करने के लिए दलगत भावना से उपर उठकर कार्य करना चाहिए व ऐसे पर्वों पर सभी को उपस्थित रहना चाहिए। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने देश व शहर वासियों को दशहरे व गांधी शास्त्री जयंती की बधाई दी व कहा कि दशहरा भी गांधी के आदर्शो को दर्शाता है उन्होंने भी ब्रिटिश कुशासन के खिलाफ आंदोलन किया व देश को आजाद कराया। कार्यक्रम में मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने गांधी जी का प्रिय भजन वैष्णव जन तू तेन कहिए जे पीड पराई जाणी रे गाया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया व इसे प्रेरणा दिवस बताया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौडियाल, अनीता सक्सेना, गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, कुशाल राणा, सहित ेबड़ी संख्या मे विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *