16 ग्राम सभाओं के लोगों ने समाज में बढ़ती फिजूल खर्ची व सामाजिक कुरीतियों को लेकर मंथन किया।
सुनील उनियाल/
मसूरी। मसूरी से सटे जौनपुर विकासखंड के गांवों में इन दिनों लगातार बैठके कर गांवों में हो रही शादियों व अन्य पर्वों पर फिजूल खर्ची व कुरीतियों को रोकने पर मंथन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिलगांव क्षेत्र के 16 गांवों के जनप्रतिधियों, गांव के प्रबुद्ध लोगों ने भी बैठक की व समाज में बढती कुरीतियों को रोकने पर विचार विमर्श किया।
बैठक में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शादियों में बढती अंग्रेजी शराब व मांस को रोकना जरूरी हो गया है इससे समाज व गांव में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बाहरी दिखावे के कारण इसका सीधा प्रभाव गरीबों पर पड़ने के साथ ही फिजूल खर्ची बढ रही है व समाज में अपने को स्थापित रखने के लिए कर्ज लेकर फिजूल खर्ची बढ गयी है जिसे रोका जाना चाहिए। बैठक में शादी के मौके पर होने वाली कॉकटेल पार्टी पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, अंग्रेजी शराब व बीअर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, डीजे का समय 12 बजे मध्य रात्रि तक करने, मामा पक्ष की ओर से केवल एक बकरा लेने, व महिला जिमाई को बंद करने पर सहमति बनी है। वहीं नियमों का उलंघन करने वालों पर सामाजिक बहिष्कार करने पर भी सहमति बनी है। इस संबंध में एक और बैठक की जायेगी जिसमें अंतिम निर्णय लिया जायेगा वहीं इससे पूर्व ग्राम प्रधान अपनी ग्राम सभाओं में भी बैठक करेंगे व आम ग्रामीणों की राय लेंगे व आगामी होने वाली बैठक में प्रस्तुत करेंगे ताकि सामाजिक कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाया जा सके। बैठक में बग्लों की कांडी के पूर्व प्रधान सुंदर सिंह पंवार ने कहा कि बैठक का उददेश्य समाज में बढ रही फिजूल खर्ची को रोकना है, सीमित खर्चा किया जाय, जो ग्रामीण इतना खर्च नहीं कर पाते वह अपनी जमीन जायदाद को बेच देते है व कर्जे में डूब जाते हैं। विशेष कर शराब व मांस पर रोक लगाना है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान ने कहा कि शादियों में लगातार खर्चा बढ रहा है प्रीवीडिंग, मेंहदी आदि हो रही है जिससे अनावश्यक खर्च बढ रहा है जिसे रोका जाना जरूरी है। हुकम सिंह रावत ने कहा कि शादियों में देखा देखी बढ रही है व अपने रीति रिवाज को भूल रहे है जबकि अपनी संस्कृति को बचाना होगा व नशा व मांस से दूर रहना होगा, इस बैठक में यही चर्चा हो रही है व इसके बाद ग्राम स्तर पर बैठक कर फाइनल निर्णय लिया जायेगा। बचन सिंह पुंडीर ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है यही नहीं पूरे क्षेत्र में इस तरह चर्चा हो रही है व सभी बढते फिजूलखर्ची बढ रही है जिसे रोका जाना जरूरी है, व पुराने रीति रिवाज व संस्कृति पर चले व इस पैसे को बचा कर अपने बच्चों के भविष्य पर लगाये। बैठक में सुंदर सिंह रावत पूर्व प्रधान बग्लों की कांडी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरतली सीमा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान, पूर्व प्रधन बचन सिंह पुंडीर, ग्राम प्रधान रणोगी सुनिता देवी, होशियार सिंह गांव कसोन, कमल िंसह रावत सैंजी, पूर्व प्रधान घंडियाला श्रीपाल सिंह रावत, ग्राम प्रधान भेडियाना जगत सिंह चौहान, पूर्व प्रधान सरतली आंनंद तोमर, महिपाल सिंह राणा बनोगी, जगत लाल डोगरा ग्राम चम्या, मिजान सिंह पंवार भटोली, सरदार सिंह मल्ल गरखेत, टीकम सिंह चोहान गांवखेत, संसार सिंह तिमलियाल गांव, महेंद्र सिंह बिरगांव, आदि मौजूद रहे
संपादक: सुनील उनियाल
Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.
