February 4, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पर्यटन नगरी मसूरी में लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह व परंपरा के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरू सिंह सभा लंढौर ने गुरूद्वारा चौक, गुरूद्वारा साहिब ट्रस्ट लाइब्ररी ने गांधी चौक पर अलाव जलाकर मनाया। वहीं कुलडी ग्रीन चौक में गुरू सिंह सभा लंढौर के तत्वाधान में लोहड़ी का पर्व मनाया गया।
लोहडी का पर्व मसूरी में पारंपरिक तरीके से मनाया गया। सिख समाज के अतिरिक्त पालिका अध्यक्ष, ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव जगजीत ककरेजा  वअन्य लोग कार्यक्रम में शमिल हुए।
यह पर्व सर्दी की समाप्ति व गर्मी के आगाज व बसंत ऋतु के आगमन सहित लोक संस्कृति का पर्व है। गुरू सिंह सभा लंढौर में पहले अंखडपाठ, कीर्तन व अरदास की गयी व उसके बाद पौने सात बजे लोहडी का दहन गुरूद्वारा चौक पर किया गया। इस मौके पर आग में मक्के के खील, गुड़ रेवडी, मंगफली आदि डाली गयी व आग की परिक्रमा की गयी व लोहडी से संबंधित गीत गाये गये व प्रसाद वितरित किया गया। वहीं ग्रीन चौक कुलडी में भी गुरू सिंह सभा लंढौर व पालिका सभासद अमित भटट के तत्वाधान में पूजा अर्चना करने के बाद लोहड़ी का दहन किया गया व प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर लोगों ने जमकर नृत्य किया व पर्यटकों ने भी लोहडी के पर्व को लोगों के साथ मनाया।
Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *