Recent Posts

September 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

पहाड़ों की रानी मसूरी में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

सुनील उनियाल

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में मकर संक्राति का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की व प्रसाद वितरित किया व दान कर पुण्य का लाभ कमाया हालांकि एकादशी होने के कारण लोगों ने पर्व का विशेष पकवान खिचड़ी नहीं बनाई।
मकर संक्रांति का पर्व मसूरी में पूरे उत्साह व धार्मिक पंरपराओं के अनुसार मनाया गया। प्रातः काल स्नान करने के बाद पूजा पाठ किया गया व लोगों ने अपनी श्रद्धानुसार दान कर पुण्य कमाया। इस बार एकादशी होने के कारण खिचड़ी बनाने से लोगों ने परहेज किया, बताया गया कि एकादशी  के दिन चावल नहीं बनाये जाते, खिचडी बृहस्पतिवार को बनाई जायेगी व 15 जनवरी को भी मकर संक्राति मनायी जायेगी। मकर संक्राति पर लोगों ने खिचडी की जगह तिल के लडडू आदि बनाये वहीं उत्तराखंड के लोगों ने घरों में रोट प्रसाद बनाया व प्रसाद के रूप में वितरित किया। मंदिरों में भी मकर संक्रांति पर पूजा अर्चना की गयी। मकर संक्राति का पर्व सूर्य भगवान धनु राशि ने निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते है व उत्तरायण का शुभारंभ होता है, जिसमें सूर्य भगवान की विशेष पूजा की जाती है यह उत्तर भारत का विशेष पर्व है।

المزيد من القصص