Recent Posts

September 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी सर्वे मैदान में आयोजित कास्को क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

सुनील उनियाल/

मसूरी। सर्वे  मैदान में मसूरी स्ट्राइकर्स के तत्वाधान में आठ ओवर की कास्को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन पहले मैच में मसूरी स्ट्राइकर्स ने महादेव क्रिकेट क्लब को 32 रन से हरा कर अपने आप को प्रतियोगिता में बनाये रखा।
सर्वे के मैदान में आयोजित कास्को क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच मसूरी स्ट्राइकर्स व महादेव क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मसूरी स्ट्राइकर्स ने आठ ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर 111 रन बनाये। वहीं महादेव क्रिकेट क्लब की ओर से महेंद्र, नितिश व मयंक ने एक एक विकेट लिया। मसूरी स्ट्राइकर्स की ओर से अमर सिंह ने 25 गेंदों पर 63 रन बनाये। महादेव क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ ओवर में चार विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी। व मसूरी स्ट्राइकर्स ने 32 रनों से मैच जीत लिया। मसूरी स्ट्राइकर्स की ओर से अमर सिंह ने दो ओवर में बीस रन देकर दो विकेट लिए। इस मौके पर आयोजन समिति के गौरव सिंह, विराट सिंह, यश कन्नौजिया, अमर सिंह सहित क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

المزيد من القصص