February 4, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

एमपीजी कॉलेज मसूरी में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रियांशी पवार प्रथम, दूसरे स्थान पर सलोनी चौहान व तीसरे स्थान पर रेनेम पवार रही।

सुनील उनियाल/

मसूरी। एमपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं छात्र संघ के तत्वाधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 22 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सभी छात्रों ने अपनी कुशाग्रबुद्धि की शानदार प्रस्तुति दी।
एमपीजी कालेज में स्वामी विवेकानंद युवा दिवस पखवाड़ा के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करायी गयी। प्रतियेगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता देखी गयी व छात्रों ने अपनी कुशाग्रबुद्धि से सभागार में बैठे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रतियोगिता में प्रियांशी पंवार ने पहला स्थान हासिल किया वहीं दूसरे स्थान पर सलोनी चौहान व तीसरे स्थान पर रिनेम पंवार रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में  नगर मंत्री सौरव खन्ना, छात्र संघ उपाध्यक्ष अनुज पंवार, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी, एबीवीपी महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष विद्यांत थापली छात्र नेता पवन, आदर्श भंडारी ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर एमपीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. रमेश पाल सिंह चौहान, एबीवीपी स्टूडेंट फॉर सेवा के प्रांत प्रमुख डा. दिनेश जैसाली, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, डा. शिप्रा शाह आदि मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *