पर्यटन नगरी मसूरी ने ओढ़ी बर्फ की चादर, लगातार हो रही सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले व्यवसाययों में आस जगी।
सुनील उनियाल/
मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लंबे इंतजार के बाद हुई बर्फबारी का जहां पर्यटक आनंद ले रहे हें वहीं व्यापारियों में भी खुशी का माहौल दिख रहा है।
पर्यटन नगरी में करीब साढे तीन माह बाद मौसम ने करवट बदली व सीधे बर्फबारी शुरू हो गयी। हालांकि लोगों को इसका अनुमान नहीं था, गत दिवस काफी गर्म दिन रहा व लोगों को उम्मीद थी कि बर्फ नही तो बारिश जरूर होगी लेकिन सुबह जब लोग उठे तो बाहर बर्फबारी देख खुशी से झूम उठे वहीं इन दिनों मसूरी घूमने आये पर्यटक तो हैरान थे व इसे सपना समझ रहे थे, उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि सुबह बर्फ देखने को मिलेगी। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। इस बार मौसम विभाग की जानकारी सटीक साबित हुई है और मसूरी के साथ ही धनोल्टी क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हो रही है व करीब आठ इंच तक बर्फ जम गयी है वहीं लाल टिब्बा, हाथी पांव, जार्ज एवरेस्ट सहित उंचाई वाले स्थानों पर करीब छह इंच बर्फपड़ चुकी है वहीं मालरोड पर करीब तीन इंच बर्फ पड़ चुकी है। अचानक हुई बर्फबारी से पर्यटक बेहद खुश है और अभी भी बर्फबारी जारी है बर्फबारी का पर्यटक जमकर आनंद ले रहे हैं और भारी संख्या में पर्यटकों के मसूरी पहुंचने की संभावना है, कई दिनों से लगातार चटक धूप खिलने के बाद आज सुबह जब लोग अपने घरों से उठे तो बाहर का नजारा देखकर अचंभित हो गए, पूरे शहर ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली सूचना मिलते ही काफी संख्या में बर्फबारी का नजारा देखने के लिए पर्यटकों के मसूरी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते मसूरी में पर्यटकों का तांता लग गया। गाजियाबाद से आए पर्यटक शुभम ने कहा कि उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि मसूरी में उन्हें बर्फबारी का नजारा देखने को मिलेगा। देहरादून से आई पर्यटक आशिता ने कहा कि ऐसा नजारा उन्होंने पहली बार देखा है और बर्फबारी का आनंद ले रही है, हापुड़ से आई पर्यटक सोनिया ने कहा कि पूरा मसूरी सफेद नजर आ रहा है और उन्हें यहां आकर बेहद खुशी हो रही है।
संपादक: सुनील उनियाल
Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.
