Recent Posts

March 31, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

वन विभाग मसूरी रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर जन जागरूकता अभियान चलाकर वनाग्नि के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। मसूरी वन प्रभाग ने मसूरी रेंज के अन्तर्गत वनाग्नि जन जागरूकता अभियान के तहत मसूरी के विभिन्न विद्यालयों में छात्र छात्राओं को वनों को आग से बचाने के लिए जागरूक किया।
प्रभागीय वनाधिकारी, मसूरी वन प्रभाग मसूरी के आदेशों के क्रम में वनाग्नि सप्ताह के दृष्टिगत मसूरी रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मसूरी के विभिन्न विद्यालयों में जाकर जन जागरूकता अभियान चलाकर वनाग्नि के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया तथा शिक्षकों व बच्चों के माध्यम से इस जन जागरूकता अभियान को और भी साकार बनाने का आहवान किया। अभियान के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को वनों को आग से बचाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी व बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वनों को आग से बचाया जाना चाहिए वहीं उन्होंने आग लगने से होने वाले नुकसान के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर मसूरी क्षेत्रांतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चार्लीविल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय किताब घर, आरएन भार्गव इंटर कॉलेज, व राजकीय प्राथमिक विद्यालय झड़ीपानी आदि में जाकर वनाग्नि जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी मसूरी महेंद्र सिंह चौहान, वन दरोगा सबला राम, अभिषेक सजवाण, इप्सा भटट, वन बीट अधिकारी दलवीर सिंह सजवाण, नरेंद्र कुमार, प्रदीप गैरोला, मुलायम पयाल आदि मौजूद रहे।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *