Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

ड्यूटी हेतु पिथौरागढ़ यूनिट से आए हुए आईटीबीपी के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

   सुनील उनियाल /       मसूरी -कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद देहरादून
अवगत कराना है कि आज दिनांक 10/02/2026 को ITBP सेंटर मसूरी से सूचना प्राप्त हुई कि ड्यूटी हेतु पिथौरागढ़ यूनिट से आए हुए एक जवान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली मसूरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
मौके पर पहुंचकर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यूनिट 14 पिथौरागढ़ पर नियुक्त कांस्टेबल चेतराम मीणा, पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा, राजस्थान, उम्र लगभग 38 वर्ष, जो वर्तमान समय में ITBP मसूरी में ड्यूटी हेतु तैनात था, द्वारा कमरे की खिड़की के कुंडे से नाइलोन की पतली रस्सी से गले में फंदा डालकर आत्महत्या की गई है।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई तथा शव को फंदे से उतारकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी भिजवाया गया।
जांच के दौरान ITBP अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मृतक उपरोक्त लगभग 02 माह पूर्व ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था, तथा इसके द्वारा पूर्व में जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में भी आत्महत्या का प्रयास किया गया था।

मृतक के शव की पंचायतनामा व पीएम की कारवाई प्रचलित है।