Recent Posts

February 10, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

कैंपटी क्षेत्र में वेस्ट वॉरियर्स के तत्वाधान में आयोजित क्लीन किचन क्लीन कैंपटी अभियान का समापन उत्साह के साथ किया गया।

सुनील उनियाल/

मसूरी। कैंपटी क्षेत्र में वेस्ट वॉरियर्स के तत्वाधान में आयोजित क्लीन किचन क्लीन कैम्पटी अभियान का समापन पूरे उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगी अभियान में क्षेत्र के 67 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने भाग लिया व अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा व कीचन के कार्य को पूरी लगन के साथ किया।
वेस्ट वॉरियर्स व सहयोगी संस्था ने संयुक्त रूप से कैम्पटी क्षेत्र में क्लीन किचन क्लीन कैम्पटी अभियान शुरू किया था जिसमें 67 प्रतिष्ठानों ने प्रतिभाग किया व कीचन व कैंपटी को साफ सुथरा बनाने की इस प्रतियोगी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । जिसके समापन पर समारोह का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और कूड़े को अलग करने की प्रथा को बढ़ावा देना था। जिसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतिष्ठानों ने स्वच्छता व कूडे़ के निस्तारण में सहयोग किया। प्रतियोगिता में मैगी पॉइंट्स, ढाबा, छोटे होटल और रेस्टोरेंट शामिल थे। यह अभियान डेढ़ महीने तक चला, जिसमें प्रतिभागियों को हर सप्ताह एक चुनौतीपूर्ण कार्य दिया गया था जिसे उन्हें सप्ताह के अंत तक पूरा करना था। इस अभियान के परिणामस्वरूप, प्रतिष्ठानों को पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमें द हैप्पी लैड एंड रेस्टोरेंट प्रथम, पंवार ढाबा कैंपटी फॉल दूसरे, पूजा रेस्टोरेंट कैंपटी फॉल तीसरे, चौथे स्थान पर ऐ आर माउंटेन ब्रीज व पांचवे स्थान पर जे असप्योर रेस्टोरेंट केंपटी फॉल रहा। इसके साथ ही 67 में से स्वच्छता में विशेष योगदान देने वाले प्रतिभागी प्रतिष्ठानों को प्रमाण पत्र दिए गये। इस अवसर पर कैंपटी वन विभाग प्रभाग के रेंजर और उनकी टीम, पंचायत सचिव सिया और बंग्लो की कांडी, पूर्वग्राम प्रधान, सभी स्थानीय हित धारक और वेस्ट वारियर्स संस्था के परियोजना प्रबंधक अंकिता कुंवर, गीता ध्यानी, सहित क्षेत्रीय लोगो सहित कैम्पटी क्षेत्र के अधिकारी भी उपस्थित रहे। वेस्ट वॉरियर्स संस्था का मानना है कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं है, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है जिसे हमें अपने समाज और पर्यावरण के प्रति निभाना चाहिए। इस अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *