Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

देहरादून के तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक की हत्या से मची सनसनी।

Murder in dehradun: देहरादून के तिब्बती मार्केट में एक युवक को गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

देहरादून में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या

घटना बुधवार सुबह की है। तिब्बती मार्केट में अग्युअत लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर फरार हो गए। आनन-फानन में घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन (40) के रूप में हुई है।

आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।

गैस एजेंसी का मालिक था मृतक

पुलिस के अनुसार मृतक अर्जुन जीएमएस रोड पर स्थित गैस एजेंसी के मालिक थे और उनका आईटीबीपी में घर था। बताया जा रहा है प्रॉपर्टी के विवाद के चलते उनकी हत्या हुई है। मृतक ओर उसके भाई को उनकी मां ने प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की धरपक तेज कर दी है।