Recent Posts

June 15, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर मसूरी होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को ज्ञापन दिया।।

सुनील उनियाल/

मसूरी। होटल एसोसिएशन मसूरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन दिया, जिसमें कहा गया कि मसूूरी में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय जिससे पर्यटन व्यवसाय पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।
होटल एसोसिएशन ने दिए गये ज्ञापन में कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है, ऐसे में पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, ज्ञापन में मांग की गयी कि होटल एवं रेस्टोरेंटों को गैस की कमी से हो रही परेशानियां से निजात दिलायी जाय, मसूूरी आने वाले पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में होटल उद्योग रीढ़ का कार्य करती है, वहीं अधिकतम रोजगार होटल व्यवसाय से मिल रहा है, ऐसे में अगर गैस की आपूर्ति नहीं होती तो प्रदेश की जीडीपी व राज्य के रेवेन्यू पर प्रभाव पडे़गा। मांग की कि सरकार इस दिशा में त्वरित सुरक्षित व्यवस्था करे जिससे पर्यटन व्यवसाय प्रभावित पर विपरीत प्रभाव न पड़े । ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी व एसडीएम मसूरी को भी दी गयी। ज्ञापन देने वालों में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल सचिव अजय भार्गव व दीपक गुप्ता आदि थे।

المزيد من القصص