Recent Posts

September 26, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

नगर पालिका प्रशासन आया हरकत में, 21 दुपहिया वाहनों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, मसूरी के अन्य स्थानों पर भी फैली है व्यवस्थाएं इन पर भी अमल होना चाहिए।

  Sunil uniyal/     मसूरी –नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को नगर पालिका द्वारा पालिका वाहन प्रवेश द्वार पिक्चर पैलेस शहीद भगत सिंह चौक से लंढौर बाजार जानें वालें मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी 21 दुपहिया वाहनों स्कूटी, बाइकों को जब्त किया गया।

गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा बताया गया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण जाम कि स्थिति बन जाती हैं।

इस सम्बन्ध में आज 21 दुपहिया वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही हैं तथा सड़क से संचालित हो रही रेंटल स्कूटी के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु आर०टी०ओ० कार्यालय कार्यालय को पत्र प्रेषित किया जाएगा।

बहरहाल पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पिक्चर पैलेस से लाइब्रेरी वालें शंकरे मार्ग पर,कुलड़ी बाजार,माल रोड़, लाइब्रेरी (किताब घर) लंढौर बाजार पर सड़क किनारे खड़े दुपहिया वाहनों के विरुद्ध भी कार्यवाही कि आवश्यकता हैं।जिससे जाम से थोड़ी निजात मिल सकें और पैदल चलने वाले राहगीरों को भी हो रहीं समस्याओं में कुछ कमी आयें।

المزيد من القصص