पहाड़ों की रानी मसूरी के शहीद भगत सिंह चौक पर छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी के पाप का घड़ा फोड़ा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने पर आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरित किया।
सुनील उनियाल / मसूरी। शहीद भगत सिंह चौक पर गैर दलीय छात्राओं व युवाओं ने नीट पेपर लीक आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने पर खुशी व्यक्त की व मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की तथा नारेबाजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पापों का घड़ा फोड़ा।
शहीद भगत सिंह चौक पर गैर दलीय छात्राएं एकत्र हुई व राज्य आंदोलनकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित किया, आतिशबाजी की व नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के पापों का घड़ा फोड़ा। इस मौके पर पूजा लाल ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से युवाओं की, गांधी व अंबेडकर के संविधान की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उन्होंने कानून लागू करने की बात की है जिससे आगे ऐसा आंदोलन नहीं होगा, बच्चों की जाने नहीं जायेंगी, केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के बाद आंदोलन समाप्त हो जायेगा व उन मां बापों को तसल्ली मिलेगी जिनके बच्चों ने आत्महत्या की है। इस मौके पर छात्रा मोना ने कहा कि दिल्ली में छात्र विगत कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे, आज उनकी मेहनत सफल हुई व हमने भी खुशी मनाई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीबीएसई से इंटर किया है जिसमें सीबीएसई ने अंक देने में कमियां उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि छात्र अपना हक मांग रहे थे जिस पर छात्रों की बात सुनी व केद्रीय मंत्री का इस्तीफा हुआ इससे हमें भी खुशी है। निधि शाह ने कहा कि दिल्ली में छात्रों ने प्रोटेस्ट किया जिसका परिणाम अच्छा रहा जिससे खुशी हुई उन्होंने कहा कि सीबीएसई इंटर में छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार अंक नहीं मिले जिसमें गड़बडी की गयी है जिससे व एक माह से अधिक समय से डिप्रेशन में रही। उन्होंने कहा कि अच्छा एजुकेशन सिस्टम होगा तो आगे ऐसा नहीं होगा। हम शिक्षा प्रणाली में बदलाव चाहते हैं। आने वाले समय में पढे लिखों को राजनीति में आना चाहिए तभी अच्छा होगा ऐसे में प्रधानमंत्री को भीइस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर पुलिस ने दमन किया जो गलत है, लेकिन जहां अपराध होता है वहां इनकी पुलिस नहीं रहती। इस मौके पर दीपक कुमार, पूजा लाल, निधि शाह, मोना मानवी, आंचल, निकिता, संजीव, मनीष, सुनील, राजेश शर्मा, सलीम अहमद, दिनेश व सीमा आदि मौजूद रहे।