स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए आईजी गंभीर सिंह चौहान, आइटीबीपी में खुशी की लहर।
सुनील उनियाल/ 16 अगस्त 2026-
मसूरी। मसूरी से सटे जौनसार क्षेत्र के खत बहलाड विसोई गांव निवासी आईजी गंभीर सिंह चौहान को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। जिससे आईटीबीपी में खुशी की लहर है, वर्तमान में आईजी गंभीर सिंह चौहान एनडीआरएफ में तैनात है।
जिनके रगों में आजादी से पहले ही शौर्य व वीरता रक्त दौड़ता हो उस परिवार में विरले ही पुरुष जन्मेगे। इसी कड़ी में बात कर रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर पुरुष खत बहलाड के विसोई गांव निवासी नेता केदार सिंह के परिवार में जन्मे गंभीर सिंह चौहान की। भारत तिब्बत सीमा पुलिस में आईजी के पद पर सेवारत गंभीर सिंह चौहान बडदा को 80वें स्वतंत्रता दिवस के गरिमामयी अवसर पर, भारत की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु ने आईजी गंभीर सिंह चौहान को उनकी असाधारण उत्कृष्ट सेवाओं के साथ ही प्रतिष्ठित विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरे जौनसार बावर का सम्मान है व क्षेत्र वासियों को जांबाज सेना अधिकारी पर गर्व है। गंभीर चौहान को यह सर्वाेच्च सम्मान उनके सेवाकाल के दौरान अपने कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा, अदम्य सहास व निर्भिकता.उच्च स्तरीय व्यावसायिकता,असाधारण नेतृत्व व वीरता और आंतरिक सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है। आईजी गंभीर सिंह चौहान को राष्ट्रपति पदक मिलने पर मसूरी स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में खुशी की लहर है। पीआरओ धमेंद्र भंडारी ने भी उनको राष्ट्रपति पदक मिलने पर खुशी व्यक्त की व कहा कि यह आईटीबीपी के लिए गौरव की बात है।