वन विभाग रहेगा अलर्ट मोड पर: वन्यजीवों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए निगरानी तेज की।
सुनील उनियाल: मसूरी _ दीपावली पर्व को मध्य नजर रखते हुए वन विभाग द्वारा उल्लू सांप कछुआ सहित अन्य वन्य वन्यजीवों के अवैध शिकार को रोकने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने साथ ही संवेदनशील इलाकों में शिकारी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। प्रभागीय बना अधिकारी अंकित कंवर ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए वन विभाग द्वारा पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका हैं उन्होंने कहा कि उल्लू सहित अन्य वन्य जीवों के शिकार को रोकने के लिए मसूरी रायपुर केम्प्टी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी देवलसारी के रेंज अधिकारियों कर्मचारी को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मसूरी वन विभाग में वन्यजीवों की शिकार की कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है। ज्ञात हो कि विगत वर्ष दीपावली पर्व के दौरान मसूरी चंबा टिहरी बाईपास मार्ग पर धोबी घाट के निकट उल्लू के शिकार की घटना सामने आई थी जिसको लेकर वन विभाग द्वारा पुराने शिकारी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।