Recent Posts

June 23, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

मसूरी के बाजारों में दुकान दुकान जाकर दी व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं

सुनील उनियाल:    मसूरी _ मसूरी नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों ने भी दीपावली के बहाने वोटरों को साधने का पयास शुरू कर दिया है।        व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मसूरी स्थित टिहरी बस स्टैंड से गांधी चौक तक ढोल नगाड़ों के साथ दुकान दुकान जाकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहाड़ी ढोल नगाड़ों के साथ दुकान दुकान जाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चौक पर नृत्य करते। नजर आए।      दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्वपलिका अध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी बाजारों में दुकान दुकान जाकर व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।   वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष और सभासद पद के कई संभावित दावेदारों ने गली मोहल्ले में घर-घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी