पर्यटन नगरी मसूरी में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गोवर्धन पर्व ।
सुनील उनियाल: मसूरी _गोवर्धन व अन्नकूट का पर्व पर्यटन नगरी मसूरी में पारंपरिक रूप के साथ मनाया गया। इस मौके पर घरों में पूजा अर्चना की गई साथ ही मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं मंदिरों में गोवर्धन की विशेष पूजा की गई व अन्नकूट की पूजा वह भोग लगानेक बाद विशाल भंडारे का आयोजन सभी मंदिरों में किया गया। इस मौके पर सनातन धर्म मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर किताब घर, राधा कृष्ण मंदिर कुलड़ी मैं अन्नकूट के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बड़ीसख्या में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राधा कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष सतीश दढ़ियाल ने बताया कि गोवर्धन का पर्व भगवान कृष्ण के नाम पर आयोजित किया जाता है जिसमें कहा गया है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने भारी वर्षा के कारण प्रजा को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर रक्षा की थी। इस मौके पर रजत अग्रवाल, सतीश दढ़ियाल, जोगिंदर कुकरेजा कश्मीरी लाल, संजय अग्रवाल, सुरेश गोयल, राजेश शर्मा, शिव अरोड़ा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।