Recent Posts

April 27, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 27 अप्रैल को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र में एक दिन का अवकाश घोषित किया।

देहरादून। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी (हीट वेव) को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश के अनुसार 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग और राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त चेतावनी के अनुसार देहरादून जनपद में अत्यधिक तापमान और लू की स्थिति बनी हुई है। 27 अप्रैल को भी अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। प्रशासन ने विशेष रूप से छात्रों, छोटे बच्चों और आम नागरिकों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को भी निर्देश दिए गए हैं कि जनपद के सभी सरकारी और गैर-सरकारी चिकित्सालयों में हीट वेव से निपटने के लिए पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए समुचित उपचार, ठंडे पेयजल, ओआरएस और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी का सेवन करें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करें।

Sfgrsvcfdx
+ posts

संपादक: सुनील उनियाल

Welcome to Sarthak bigul Website, We provides latest and trending news very fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *