October 1, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

गोल्फ कार्ट संचालन और रिक्शा श्रमिकों के पुनर्वास की मांग को लेकर रिक्शा श्रमिकों ने शुरू की भूख हड़ताल।

 

मसूरी।
सुनील उनियाल/ 30 सितंबर 2026—-
 मसूरी शहर में गोल्फ कार्ट संचालन और रिक्शा श्रमिकों के पुनर्वास की मांग को लेकर मजदूर संघ मसूरी ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
मजदूर संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह चौहान ने बताया कि इस संबंध में 24 सितंबर को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से नगर पालिका प्रशासन और शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर संघ ने 30 सितंबर से शहीद स्थल, झूला घर में भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। हड़ताल आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
संघ ने कहा कि गोल्फ कार्ट के संचालन से सैकड़ों रिक्शा मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जब तक सभी रिक्शा श्रमिकों के पुनर्वास की ठोस व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
मजदूर संघ ने मीडिया और शहरवासियों से समर्थन की अपील की है।