October 1, 2026

सार्थक बिगुल

पर्वतीय क्रांति की आवाज

गोल्फ कार्ट संचालन हुआ तो आंदोलन करेंगे–मजदूर संघ गुट की चेतावनी।

Oplus_16908288

 सुनील उनियाल /

 

गोल्फकार्ट संचालन हुआ तो आंदोलन करेंगे – मजदूर संघ गुट की चेतावनी
मसूरी/30 सितंबर 2026—
मजदूर संघ के एक गुट ने अपने को असली मजदूर संघ बताते हुए शहीद स्थल पर गोल्फकार्ट संचालन को लेकर भूख हड़ताल कर रहे लोगों को संगठन से निष्कासित बताया है।
मजदूर संघ के महामंत्री सोबन सिंह पंवार ने कहा कि जो लोग भूख हड़ताल कर रहे हैं, वे मजदूर संघ के सदस्य नहीं हैं, उन्हें पूर्व में ही निष्कासित किया जा चुका है। उनकी मांग गलत है। मसूरी में गोल्फकार्ट का संचालन हुआ तो मजदूर संघ के लोग अनिश्चितकालीन आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
उन्होंने कहा कि गोल्फकार्ट का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में भूख हड़ताल करना न्यायालय की अवमानना है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गोल्फकार्ट सड़क पर चलने के लिए नहीं है और न ही वह मोटर व्हीकल एक्ट में आती है।
इस संबंध में मजदूर संघ की एक बैठक जयमल पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि संगठन गोल्फकार्ट संचालन का विरोध करेगा। अगर नगर पालिका ने इनका संचालन किया तो उनका संगठन भूख हड़ताल करने को बाध्य होगा।
बैठक में महामंत्री सोबन सिंह पंवार, बिंदी लाल, कमल कंडारी, पुसु लाल, कुलदीप सिंह, जयमल, उत्तम नेगी, रमेश सिंह, कमानी देवी, संत लाल, सीता देवी, विजय कुमार सहित मजदूर संघ के सदस्य मौजूद रहे।