मसूरी। शहर कांग्रेस के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नारेबाजी के बीच एसआईआर के तहत वोट चोरी करते हुए करोड़ो वोट काटने के विरोध में पुतला दहन किया वहीं राष्ट्रपति को एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन देकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सहित इस्तीफे की मांग की।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए व केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस मौके पर पछवादून कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि राहुल गांधी ने पूर्व में वोट चोरी पर सवाल उठाया था वह सच साबित हो रहा है, मीडिया रिपोर्ट में यह साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आम आदमी के पास सबसे बड़ा अधिकार वोट है, उस अधिकार से लोकतंत्र सुरक्षित रहता है जिसे छीनने का कार्य चुनाव आयोग ने किया। उन्होंने कहा कि पूर्व के चुनाव आयुक्त टीएन शेषन ने निष्पक्ष चुनाव करा कर एक आदर्श स्थापित किया था लेकिन आज उसी को तार तार कर दिया गया है कांग्रेस उनके स्तीफे व कार्रवाई की मांग करते हैं। यह निष्पक्ष संस्था है अगर उस पर सवाल उठता है तो उन्हें जनता के बीच उत्तर देना चाहिए न कि एक पार्टी का प्रवक्ता बन कर बात कर रहे है व देश में वोट चोरी कर सरकार बना रहे है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयुक्त का जब तक इस्तीफा व कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी व पूरे देश में जनता को लामबंद करेगी। पूर्व विधायक जोत सिंह ने कहा कि जिस तरह से एसआईआर का दुरूपयोग किया जा रहा है व 12 स्टेटो में कार्रवाई की गयी जिसमें 13 करोड लोगों के वोट काट दिए गये है, जो कि नागरिक व जनप्रतिनिधि कानून का उलंघन है, संविधान वोट का अधिकार देता है, ऐसे में भारत की कैबिनेट में चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए प्रस्ताव पास किया कि चुनाव आयुक्त निष्पक्ष संस्था है उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। इस मौके पर उपेंद्र थापली, अनुज गुप्ता, सुशांत वोहरा ने भी चुनाव आयुक्त केइस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि भाजपा वोट चोरी से सरकार बना रही है। भाजपा ने अपना एजेंट चुनाव आयुक्त बिठाया है वोट चोरी कर सरकारें बनवा रही है। ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र का हत्यारा है, उन्होंने संविधान से छेडछाड की है, भारत की जनता माफ नहीं करेगी जो सरकारे प्रदेश में बन रही है वह वोट चोरी से बन रही है। वह शीघ्र पकड़े जायेंगे व सलाखों के पीछे जायेंगे। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, जिलाध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, उपेंद्र थापली, नागेंद्र उनियाल, सुशांत वोहरा, राजेश मल्ल, नरेश मल्ल, पूर्व सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, मेघ सिंह कंडारी, विजय लक्ष्मी कोहली, राजीव अग्रवाल, माधुरी टम्टा, महिमानंद, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।